Homeरायबरेलीमन्दिर के पास जलभराव से परेशानी

मन्दिर के पास जलभराव से परेशानी

मन्दिर के पास जलभराव से परेशानी

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती—पत्र
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय क्षेत्र के कस्बा गांव में बुढ़वा मंदिर बाबा चबूतरा के सामने खडंजा मार्ग पर गंभीर जल भराव की समस्या बनी हुई है। आसपास के घरों का गंदा पानी इस मार्ग पर जमा हो रहा है। पहले इस खड़ंजा मार्ग के एक तरफ पानी निकासी के लिए नाली बनी थी लेकिन वह अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वर्तमान में वहां नाली का कोई निशान भी नहीं बचा है। इस समस्या से परेशान होकर क्षेत्र के पंचायत सदस्य वंदना अवस्थी, अशोक वर्मा, गगन, अनूप अवस्थी, आशीष श्रीवास्तव, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, आशू और विनोद कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गंभीर समस्या पिछले एक दशक से बनी हुई है। उन्होंने आवागमन के रास्ते पर फैली गंदगी और जल भराव से मुक्ति दिलाने की मांग की है। अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read