मऊ बाजार में जानलेवा हमला, “बच गये तो दोबारा मार दूंगा”
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मऊ बाजार निवासी रामचन्द्र सोनी पुत्र राम खेलावन सोनी ने थानाध्यक्ष चंदापुर को प्रार्थना पत्र देकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार सुबह करीब 11 बजे विपक्षी शिवचन्द्र सोनी पुत्र राम खेलावन सोनी ने किसी बात को लेकर गुस्से में आकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला और जाते-जाते खुलेआम धमकी दी कि “अबकी बार बच गए, दोबारा जान से मार दूंगा।” पीड़ित रामचन्द्र सोनी ने 15 अक्टूबर को थाने में लिखित तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।













