Homeबाराबंकीट्रक की टक्कर से ट्राली पलटी, दो की हुई मौत

ट्रक की टक्कर से ट्राली पलटी, दो की हुई मौत

ट्रक की टक्कर से ट्राली पलटी, दो की हुई मौत

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के लंबौआ गांव में मुंडन संस्कार से बुधवार की सुबह लौट रही ट्रैक्टर ट्राली में कोटवा सड़क के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। जोरदार टक्कर से अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली हाईवे के किनारे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक बच्चे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना में घायल 27 लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के लंबौआ गांव में बच्चे का मुंडन संस्कार व वरीक्षा कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए कटका गांव के करीब 29 लोग ट्रैक्टर ट्राली से सवार होकर लंबौआ गांव पहुंचे थे। बुधवार की भोर करीब 3:00 बजे यह सभी लोग वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में अयोध्या लखनऊ हाईवे पर कोटवा सड़क के पास भोर करीब 4:00 बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक सहित चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी दबे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मालती व एक बालक की मौत हो गई। बालक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दुर्घटना में 27 लोगों के घायल होने से घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी मची रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read