Homeआजमगढ़अहम का शिकार तो नहीं हो गया निजामाबाद तहसील प्रशासन

अहम का शिकार तो नहीं हो गया निजामाबाद तहसील प्रशासन

अहम का शिकार तो नहीं हो गया निजामाबाद तहसील प्रशासन

एडीएम के समक्ष भाजपा नेताओं ने दर्ज कराया अपना बयान
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील परिसर में भाजपा नेताओं द्वारा तहसील प्रशासन के साथ हुई हाथापाई की घटना में कई बिंदु उभर कर सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा की गुटबाजी का तहसील प्रशासन शिकार बन गया। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जिस प्रकरण को लेकर तहसील प्रशासन और भाजपा नेताओं के बीच हाथापाई हुई, उसमें एक तरफ भाजपा का एक गुट खुलकर सामने है तो दूसरी तरफ भाजपा का दूसरा गुट प्रशासन की तरफ से अपनी भूमिका निभा रहा है।

लोगों के बीच यह बात चर्चा का केंद्र बनी हुई है कि निजामाबाद तहसील प्रशासन कहीं अहम का शिकार तो नहीं हो गया। बता दें कि निजामाबाद तहसील परिसर में शनिवार को भाजपा नेताओं और तहसीलदार, एसडीएम और राजस्वकर्मियों के साथ हुई मारपीट को लेकर अब भी तनाव है। तहसील में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घटना की जांच करने के लिए सोमवार को एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र व एसपी सिटी शैलेंद्र लाल जांच करने पहुंचे। सोमवार को जांच अधिकारी तहसील में पहुंचकर अभिलेख और अधिकारियों का बयान दर्ज किया। मंगलवार की शाम को एडीएम के समक्ष भाजपा नेताओं ने अपना बयान दर्ज कराया। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है। पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read