व्यक्तित्व में निखार लाती है प्रतियोगिता: डाॅ. ऊषा
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विविध विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा किया गया। निणार्यक मण्डल द्वारा प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में कु. अंजली तिवारी प्रथम, कु. श्रेया वर्मा द्वितीय तथा कु. नेहा तृतीय स्थान पर, वीडियो प्रतियोगिता में कु. तनुजा सिंह प्रथम, कु. अंजली तिवारी द्वितीय तथा कु. कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली सभी स्वयं सेविकाओं की सराहना करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. ऊषा चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं आपके व्यक्तित्व में निखार लाती हैं।
हमें समय रहते स्वयं जागरूक होकर दूसरों को जागरूक करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और शिक्षा, लैंगिक संवेदनशीलता एवं जल प्रबंधन अपने पारम्परिक व्यंजन आदि पर गंभीरता से चिन्तन करना होगा। प्रवक्ता-गृह विज्ञान ने कहा कि हमारे शरीर के लिए प्रोटीन, मिनिरल्स, काबोर्हाइड्रेट्स आदि का समुचित मात्रा में होना आवश्यक है। किसी भी पदार्थ की न्यूनता एवं अधिकता शरीर के लिए हानिकारक है। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सरिता सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में पौष्टिक आहार की अहम भूमिका है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













