सैण्ड बॉक्स विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण

संजय तिवारी
कोचस, (रोहतास)। विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगवलिया वन में मौजूद सैंडबॉक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया गया। विद्यालय परिवार व छात्रों की तरफ से 100 से भी अधिक फलदार छाया देने वाले वृक्ष लगाए गए। लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सैंड बॉक्स इन्टरनेशनल स्कूल में भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्थापक रामेश्वर सिंह एवं संचालक रविकांत रंजन के उपस्थिति में शिक्षक एवं अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिसर में दर्जनों पेड़-पौधे लगाए गए। संस्थापक ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में बढ़ते हुए प्रदूषण, भूमिगत जल संसाधन की कमी, पक्षियों की घटती संख्या और वायु में ऑक्सीजन का अनुपात घटने से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इसका एक ही निदान है और वह है वृक्षारोपण, इसीलिए विद्यालय में प्रति वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है और बच्चों को अनेक कलाकृतियों के माध्यम से वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर उनसे भी पेड़ लगवाए जाते हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि रंजन कुमार ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को पर्यावरण दिवस की महत्ता समझने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका पुष्पा कुमारी, स्नेहा कुमारी, नेहा गुप्ता, अंकिता कुमारी, शबाना खातून, प्रीति कुमारी सहित तमाम लोगों की उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















