Homeरोहतासकिसान के बेटा ने नीट की परीक्षा में लहराया परचम

किसान के बेटा ने नीट की परीक्षा में लहराया परचम

किसान के बेटा ने नीट की परीक्षा में लहराया परचम

संजय तिवारी
कोचस, (रोहतास)। हौसला बुलंद हो तो सफलता आड़े नहीं आती। परिवार का मदद करते हुए किसान का बेटा निट 2024 की परीक्षा में 670 अंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया है। सफलता प्राप्त किया छात्रा आदित्य कुमार पुत्र विनोद सिह गांव कोरिगवा वार्ड 2 नगर पंचायत कोचस पुत्र बताया जाता है। आदित्य की प्रारंभिक पढ़ाई दिनारा बलदेव हाईस्कूल से हुई। मैट्रिक की परीक्षा में उसने फर्स्ट डिवीजन पाया था। हायर एजुकेशन शाहमल खैरा कॉलेज से किया। उसने बताया कि उसके पिता मध्यम परिवार से आते हैं। पैसे के अभाव में उसने बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाया। पिता का हाथ बटांते हुए उसने घर पर ही रहकर कड़ी मेहनत करते हुए 2024 की नीट परीक्षा में भाग लिया जहां उसे 720 अंक में 670 अंक प्राप्त हुए। माता नीलम देवी कुशल ग्रहणी है। उसने अपना इस सफलता का श्रेय पूरे परिवार के सदस्यों को दिया है। उसने अन्य छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत व लगन के साथ घर पर रहकर भी पढ़ाई की जा सकती है। उसने बताया कि वह डॉक्टर बनकर अपने देश के लोगों की सेवा करना चाहता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read