फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
सासाराम रोहतास (बिहार)। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत तीन फैसीलेटर के साठ आशा कर्मी को प्रशिक्षित किया गया। बीसीएम वीरमनी सिंह की अध्यक्षता में पिरामल के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर धनंजय दुबे एवं मानिटर अनिल कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से बताया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन 20 सितंबर से 6 अक्टूबर तक चलेगा। रोहतास जिला फाइलेरिया जांच में रात्रि जोन में जांच के क्रम में रेड जोन घोषित किया गया है। जिसमें इस बार तीन तरह की दवा सभी लोगों को खिलाया जायेगा। जिसमें एल्बेनडाजोल कीटाणु के लिए एवं डेक ऐज के अनुसार तथा आईब्रैनाक्सन लंबाई नाप करके खिलाया जायेगा। ट्रेनिंग में बताया गया कि यह अभियान हर बार से अलग है। जिसमें कठिनाई भी आ सकती है। जिसको हर संभव सावधानी पूर्वक हल कर दवा खिलाई जायेगी। माइक्रो प्लान के तहत सभी आशा को टीम के अनुसार दवा दी गई। अभियान के दौरान खिलाई जाने वाले दवा एवं व्यक्तित्वों का डेली एवं ससमय रिपोर्ट भेजने जरूरी है। और यह रिपोर्टिंग मोबाइल एप के माध्यम से भेजा जाएगा। जिसकी विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें फैसीलेटर बिंदा देवी, जनकदुलारी देवी, सीमा देवी सहित आशा उपस्थित थीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










