वार्ड सदस्यों का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
निशा
भभुआ (बिहार)। शहर स्थित बाबा जी का पोखरा अखलासपुर में शनिवार को वार्ड सदस्यों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी प्रखंड से कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित हुए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 3 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष राजू पासवान व संचालन नुआंव प्रखंड के अध्यक्ष रामव्यास उपाध्याय ने किया। वहीं मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष राजू पासवान ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा वार्ड सदस्यों के अधिकार में पूर्णतः कटौती किया गया है जिसको लेकर जिला के वार्ड सदस्यों द्वारा 9सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना एवं आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान जिला के सभी वार्ड सदस्यों द्वारा सभी तरह के सरकारी कार्यों का बहिष्कार करेंगे। बता दें कि बैठक के उपरांत वार्ड सदस्यों का एक दल डीएम व एसडीएम कार्यालय पहुंचा जहां उनके द्वारा 3अक्टूबर को होने वाले एक दिवसीय आक्रोश मार्च के लिए अनुमति पत्र का ज्ञापन सौंपा गया।वहीं जिला अध्यक्ष ने जिला के सभी वार्ड सदस्यों से अपील किया है कि उक्त तिथि पर जिला मुख्यालय में अधिक से अधिक की संख्या में आक्रोश मार्च में शामिल होकर मार्च को सफल बनाएं। इस अवसर पर बब्लू पटेल, दिनेश प्रसाद, रामव्यास उपाध्याय, अशोक कुमार, मोतीलाल यादव, सुजीत सिंह, जनार्दन पाठक, पवन सिंह, उद्धव यादव, दिनेश प्रसाद, अरविंद पासवान, सोना देवी, अभय सिंह, मधुबन सिंह, दीनदयाल उपाध्याय, भीम कुमार, इंद्रजीत प्रजापति, संतोष कुमार, बिपिन कुमार, फिरंगी राम सहित दर्जनों वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










