HomeFirozabadयमुना नदी से तीन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

यमुना नदी से तीन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

यमुना नदी से तीन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ यमुना का पानी अब गांवों में घुसने लगा है। दो दिन पूर्व नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरकुंआ के ठार भूरा में यमुना का पानी आने से वहां रह रहे एक दर्जन से अधिक परिवारों को घर छोड़कर निकलना पड़ा था शासन प्रशासन का ध्यान पूरी तरह से इस ओर लगा हुआ है। एसडीएम टूण्डला सतेन्द्र कुमार और तहसीलदार हेमंत कुमार लगातार टूण्डला तहसील के अंतर्गत यमुना किनारे गांव का भ्रमण कर रहे हैं। 18 जुलाई दिन मंगलवार को टूंडला क्षेत्र के गांव रुदऊ मुस्तकिल में पानी में फंसे तीन लोगों को यमुना नदी से नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

एसडीएम सत्येंद्र कुमार और तहसीलदार हेमंत कुमार ने कुछ दिन पूर्व ही यमुना किनारे बसे गांव को खाली करने के लिए गांव वालों को सूचित कर दिया था और इस कार्य में प्रशासन गांव वालों की तरह पूरी मदद कर रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा दृष्टि से गांव की बिजली कटवा दी है। वहीं राहत कार्य के लिए पीएसी की टीम बुलाई गई है। लगातार जलस्तर बढ़ने से यमुना का दायर भी बढ़ रहा है। यमुना किनारे बसे ग्रामीण दिन रात पहरेदारी करने को मजबूर हैं तो वहीं प्रशासनिक अधिकारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं। एसडीएम सत्येंद्र कुमार और तहसीलदार हेमंत कुमार ने यमुना किनारे बसे गांवों को खाली कराकर वहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है तथा उनके खाने-पीने का प्रबंध भी किया गया है।

एसडीएम और तहसीलदार लगातार पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि अभी तक किसी भी गांव में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है जहां उनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read