HomeBiharपिता ने मोबाइल देखने को लेकर डांटा तो बेटे ने उठा लिया...

पिता ने मोबाइल देखने को लेकर डांटा तो बेटे ने उठा लिया आत्मघाती कदम

पिता ने मोबाइल देखने को लेकर डांटा तो बेटे ने उठा लिया आत्मघाती कदम

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले में मोबाइल की वजह से छात्र की जान चली गई, उसने गुस्से में आत्मघाती कदम उठा लिया जिससे पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के सहगाजीपुर गांव में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने बताया कि छात्र पढ़ाई के बजाय मोबाइल फोन पर हमेशा लगा रहता था। इस कारण से पिता ने अपने पुत्र को डांट-फटकार लगाई थी। इस डांट-फटकार से छात्र सदमे में आ गया और उसने घर के कमरे में बंद होकर फंदे से लटककर फांसी लगा ली।

परिवार को लोगों को जानकारी मिली तो वेलोग भागे-भागे पहुंचे, पर तबतक देर हो चुकी थी। मृतक छात्र का नाम प्रियांशु कुमार है और उसके पिता संजय सिंह ने पढाई को लेकर डांट-फटकार की थी। जानकारी के अनुसार प्रतियोगता परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में था। लगातार कई परीक्षा में उसे सफलता नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया और शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद घर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read