HomeFirozabadशिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक

शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक

शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। नगर पंचायत कार्यालय, मक्खनपुर पर यजुवेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में महिलाओं के हित संरक्षण कानून विषय पर महिला के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं के संरक्षण हेतु बनाये गये कानून के प्रचार-प्रसार हेतु 12 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक विभिन्न तहसीलों में 3 शिविरों का आयोजन किया जाना है। जिसमें से द्वितीय शिविर नगर पंचायत कार्यालय, मक्खनपुर, फिरोजाबाद पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अवसर पर प्राधिकरण के सचिव यजुवेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राधिकरण के सचिव द्वारा महिलाओं के हितार्थ जो संवैधानिक अधिकार, विधिक अधिकार, सम्पत्ति अधिकारों के बारे में बताया एवं महिलाओं के हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताने के लिए अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को बुलाया गया। कार्यक्रम में निशी शर्मा, एडवोकेट, फिरोजाबाद ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, मरण पोषण एवं महिला से सम्बन्धित अधिकारों के बारे में बताया, मिथलेश कुमार, जिला प्रोवेशन अधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा पोक्सो एक्ट व पीड़ित क्षतिपूर्ति योजनाओं के बारे में बताया गया।

उपजिलाधिकारी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद द्वारा महिला कल्याणकारी योजना के बारे में बताया गया, क्षेत्राधिकारी, शिकोहाबाद ने महिला हेल्पलाइन व प्रथम सूचना रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करायी, तहसीलदार शिकोहाबाद मे महिलाओं के अधिकार सम्बन्धी जानकारी महिलाओं को दी। डा. जीसी पॉलीवाल ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में संक्षेप में बताया। सूर्यप्रकाश श्रमपरिवर्तन अधिकारी फिरोजाबाद ने महिलाओं के श्रमिक अधिकारों के बारे में बताया। गीता देवी ने भी महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। प्रवीण शर्मा पत्रकार में महिलाओं की महत्वकांक्षी योजना के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन अमर बहादुर सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मक्खनपुर, फिरोजाबाद ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाये जाने कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक उमेश चन्द्र, कनिष्ठ लिपिक आशुतोष कुमार शर्मा द्वारा सहयोग दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read