शहादत दिवस पर याद किए गए आरक्षण समर्थक शहीद तीनों युवक
सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। जिले के हिसुआ नगर के महादेव मोङ स्थित 1990 में आरक्षण विरोधी लहर में जान गवाने वाले शहीदों को रविवार को उनके स्मारक पर शहादत दिवस मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 10 सितम्बर 1990 को महादेव मोड़ पर आरक्षण विरोधियों द्वारा गोली फायरिंग में 3 आरक्षण समर्थक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। उनके याद में हर 10 सितम्बर को शहादत दिवस मनाया जाता रहा है। शहादत दिवस पर नगरवासी 10 सितम्बर 1990 को शहीद मिथिलेश कुमार, रविन्द्र कुमार व दिलीप कुमार को लोग याद करते हैं। प्रखर समाजसेवी कृष्णा चौधरी उर्फ किरो चौधरी के नेतृत्व में उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी अरविंद चंद्रवंशी ने 32 वर्ष पूर्व शहीद हुए अमर शहीदों का दास्तान व्याख्या किया। मौके पूर्व वार्ड पार्षद रामकरण पासवान, सुनील, राजेश चौधरी, सुरेंद्र पासवान, देवराज यादव, मनीष पासवान, सोनू यादव, आशीष यादव, निक्कू, अनुज, गौतम, विष्णु दत्त, टिंकू, प्रवेश यादव, विष्णु, सौरव, गोलू, सत्यम, कमल किशोर सिंह, आलोक वर्मा पत्रकार, उपेंद्र कुमार, पंकज कुमार, कारू कुमार, विनोद कुमार, बनवारी राम, धर्मेन्द्र कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने उनके स्मारक पर पुष्प चढा श्रद्धांजलि दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










