दलित व आदिवासी छात्रों के बीच ‘वन नेशन वन एजुकेशन’ पर हुई चर्चा
सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। सदर प्रखण्ड के आंबेडकर छात्रावास में दलित आदिवासी छात्रों के बीच सामाजिक युवाओं ने एक सामूहिक चर्चा का आयोजन किया। इस चर्चा में विशेषकर अपना प्रतिनिधित्व कैसे सुनिश्चित हो पर अनुराग ने बताया कि आज़ के समय में बिहार ही नहीं पूरे देश में हमारे दलित आदिवासी समुदायों के साथ भेदभाव किया जा रहा है लेकिन भले ही भेदभाव करने का तरीका अलग है लेकिन लगातार हमारे साथ इस तरह के इंटरनल कार्य किए जा रहे हैं। अनुराग ने बताया कि हमारे जो भी दलित नेता है, जिसे हम वोट देकर पार्लियामेंट भेजते हैं वो हमारे लिए क्या करते हैं, और किस तरह से अपना तथा अपने परिवार को आर्थिक, राजनीतिक रूप से सशक्त करने का काम कर रहे हैं, लेकिन हमारा क्या हम जहां है वही हैं। बैठक में मौके पर राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान के राज्य समन्वयक धर्मदेव पासवान, हॉस्टल के सीनियर छात्र, नीतीश कुमार, सचिन कुमार, अभय जैकी, लोकतांत्रिक सामाजिक न्याय पार्टी के विवेक कुमार, अतुल कुमार के साथ दर्जनों छात्रों ने हिस्सा लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










