नुआंव प्रखण्ड के 30 गांवों में निकला अमृत कलश रथ यात्रा
भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों के साथ गर्रा से निकली यात्रा
निशा
नुआंव, (बिहार)। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 30 गांवों में “मेरी माटी मेरा देश” व मिट्टी को नमन वीरों को नमन अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत रविवार की सुबह करीब 8 बजे गर्रा गांव से देवी सती मां के पूजन के साथ हुई जो भोगनपुर, बासनपुर, गौरा, बिंदपुरवा, जैतपुरा, छाता बाराढ़ी, कारीराम, अकोल्ही, महरथा, अखिनी, जुझारपुर डेरा, जुझारपुर, तियरा, महरो, चिंतामनपुर, तरैथा पियराघाट, सूर्यपुरा, कन्हुआं, रोहियाँ, दरौली, मुसियां, पुरुषोत्तमपुर, सर्वसीपुर, दुगनपुरा, मापतपुर, गोड़सरा, खुदुरा, इसके बाद रामपुर गांव से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का प्रखंड में समापन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय निवर्तमान विधायक अशोक सिंह ने किया। इस दौरान उक्त सभी गांवों से कलश में मिट्टी ली गई। कलश यात्रा की शोभा बहुत निराली थी जो देखते ही बनती थी। आगे रथ पर कलश तथा पीछे वाहनों के कारवां के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे नारों भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि से पूरा वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया। कलश रथ गांव में पहुंचने से पहले ग्रामीण गांव के प्रवेश द्वार पर अपने अपने आंगन, धार्मिक स्थलों का मिट्टी, चावल, फूल लिए इंतजार करते उत्सुक और खुश दिखे। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान के द्वारा जुटाई गई मिट्टी से नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, जो एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक होगा। इस यात्रा में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह उर्फ गट्टू, जिला उपाध्यक्ष बब्लू राय, जिला महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता नमो नारायण चतुर्वेदी, जिला महामंत्री जागृति सिंह, जिला महामंत्री सबिता मौर्य, मुखिया जयप्रकाश राय, मंडल अध्यक्ष संदेश चौधरी, संजय जायसवाल, मंडल प्रभारी मनोज सिंह, सोनू तिवारी, सत्यप्रकाश मिश्रा, पूर्व मुखिया विनोद यादव, दीनदयाल यादव, गुड्डू राय, अशोक सिंह, श्रीकांत उपाध्याय, टिंकू राय राम अवधेश चौहान, चंदन चौबे, कमलाकर चौबे, अरुण चौबे, नीरज चौबे, युवा नेता दीपक राय, बिमल राय, आलोक राय, अरुण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










