चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

संदीप कुमार
कैमूर (बिहार)। मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत ममरेजपुर गांव निवासी स्व. राम बच्चन प्रसाद लाल का पुत्र शैलेंद्र प्रसाद लाल द्वारा अपनी पैशन प्रो मोटरसाईकिल को स्टेशन रोड मोहनियों स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से किसी द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में प्राथमिकी मोहनियां थाना में दर्ज कराया गया था। तत्पश्चात् अनुसंधान के क्रम में अनुसंधानकर्ता द्वारा घटनास्थल पर लगे सी०सी०टी०बी० फुटेज का अवलोकन किया गया जिसमें एक व्यक्ति को मोटरसाईकिल चोरी करते देखा गया जिसका चेहरा स्पष्ट आ रहा था। छापामारी टीम के साथ अज्ञात व्यक्ति की पहचान हेतु खोजबीन किया जाने लगा। इसी क्रम में स्टेशन रोड में ही सी०सी०टी०बी० फुटेज में दिखाई दे रहे व्यक्ति जैसा हुलिया का एक व्यक्ति घुमता पाया गया जिसे संदेह के आधार पर पकड़ा गया तथा पुछताछ किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल चोरी की बात स्वीकार किया गया तथा उसके निशानदेही पर चोरी के मोटरसाईकिल सहित इस घटना में शामिल अन्य दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेया गांव निवासी स्व. रंगनाथ राम, जबकि दूसरा व्यक्ति कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पतेलवा गांव निवासी जगदीश राम का पुत्र रिंकू राम है वहीं तीसरा व्यक्ति मोहनिया थाना क्षेत्र के पतेलवा गांव निवासी शंभू राम का पुत्र सुभाष चंद्र बोस है। इस कांड में गिरफ्तार मन्टु राम पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के केस में कोचस थाना से जेल जा चुका है। गिरफ्तार चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है जिसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय साकेत कुमार ने प्रेस वार्ता कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA