डाक्टर की मनमानी से काराकाट प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लटका ताला
चिकित्सक सहित कर्मी नदारद, स्वास्थ्य केन्द्र बना नशेड़ियों का अड्डा
दर्जनों गांव स्वास्थ्य सुविधा से कोसों दूर, कार्यवाही के नाम पर लीपापोती
धर्मेन्द्र सिंह
बिक्रमगंज, रोहतास (बिहार)। काराकाट प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। निगरानी न होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की मनमानी मरीजों को भारी पड़ रही है। स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थापित कोई भी चिकित्सक केंद्र नहीं आते हैं जिससे लोग छोटी-छोटी बीमारी के उपचार के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर हैं। तकरीबन दर्जनों गांव के लोग यहां स्वास्थ्य सुविधाएं लेने आते हैं लेकिन जब केंद्र के भवन पर ताला लटका हुआ होता है तो वह मायूस होकर लौट जाते हैं। डॉक्टर के न आने के कारण मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाती हैं जिससे लोग काफी परेशान हैं। और लोगों को इलाज के लिए निजी चिकित्सकों के पास जाने को मजबूर होना पड़ता है। आरोप है कि इस केंद्रों पर तैनात डा. संजीत कुमार व डा. राजेश कुमार महीने में एक दो बार आकर अपनी पूरे महीनों का हाजिरी जरूर लगा देते हैं। काराकाट स्वास्थ्य केंद्र में तीसो दिन डॉक्टर की कुर्सी खाली पड़ी रहती है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों प्रति दिन घंटों डॉक्टरों के आने का इंतजार करना रहते है और डॉक्टर नही आते तो लोग माउस होकर घर चले जाते हैं। काराकाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर डाक्टर का इंतजार कर रहे प्रेम सिंह, सुरेश कुमार, नंद लाल, कालिदास, राज कुमार, रमेश चंद, पूजा, सुमन, रीना, सुनीता ने बताया कि हम लोग चार दिनों से इलाज के लिए यहां आ रहे हैं लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं मिल पाए हैं। मजबूरी में निजी क्लीनिक पर जा कर इलाज कराना पड़ेगा। वहीं बंद पड़े केंद्र के आस पास शराबियों एवम जुवेडियो का हब सेंटर बन गया है। लोगों का माने तो यहां जुआ खेलने एवम नशा करने वालो का सबसे सेफ एवं सुरक्षित जगह माना जाता है। नशेड़ी यहां आते हैं और बड़े ही आराम से नशा कर निकल जाते है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डॉक्टर पिछले 26 दिसंबर को आए थे, क्योंकि उस दिन रोहतास जिला अधिकारी नवीन कुमार का जनसंवाद कार्यक्रम था। इसके बाद से फिर गायब हो गए। काराकाट प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जब इस मामले में बात किया गया तो उन्होंने कार्यवाही करने की बात कही है। अब आगे देखने वाली बात यह होगा कि ऐसे डॉक्टरों पर करवाई होती है या मामला पहले जैसा ही लीपा पोती किया जाता है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जांच कर शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मांग करते हुए ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर सख्त करवाई करने की मांग रखी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














