जरूरतमन्दों के बीच पुरोहित सेवा संघ ने कम्बल एवं वस्त्र बांटा
चारों धाम मिश्रा
रोहतास (बिहार)। डिहरीआन सोन के प्रसिद्ध एवं प्राचीन झारखंडी मंदिर के प्रांगण में पुरोहित सेवा संघ शाहाबाद की ओर से गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल एवं वस्त्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चार से शुरू हुई। उसके बाद सभी लोगों ने मिलकर मंदिर में स्थित भगवान की पुजन आरती की। उसके बाद कम्बल वितरण का शुरुआत संघ अध्यक्ष जगदीश दुबे व शिवनाथ तिवारी उर्फ बडक ने जरूरतमंदों को कम्बल व वस्त्र देकर किया। संघ अध्यक्ष ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा व उनका सहयोग करना ही संघ का उद्देश्य है। प्रत्येक जरूरतमंदों को सहायता की उद्देश्य से सभी बाजारों पर शिविर लगाकर यह कार्य किया जा रहा है। संघ की अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि इस शिविर में 1 हजार जरूरतमंदों को कम्बल एवं वस्त्र उपलब्ध कराई गई। वहीं संघ के सचिव अरूण पाण्डेय ने कहा कि ठंड के मौसम जरूरतमंदों का मसीहा बनना बड़े ही फख्र की बात है। लोगों को बीच सेवा भावना होना अत्यंत ही जरूरी है। अरुण पाण्डेय, ललन तिवारी, पप्पू उपाध्याय ने कहा कि शास्त्र में ब्राह्मण के लिए बताए गया कार्य दान लेना और दान देना, यज्ञ करना व यज्ञ कराना, पढ़ना और लोगों को पढ़ाना उसका अनुकरण करने का ही एक छोटा सा प्रयास है। कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, राघवेंद्र पांडेय, बिनोद तिवारी, ओमकार तिवारी, चारों धाम मिश्रा, गौरीशंकर ओझा, राघवेंद्र पांडेय रवीन्द्र नाथ ओझा, ओम प्रकाश तिवारी, गुडलक तिवारी, आदित्य पांडेय, संतोष मिश्रा, परशुराम दुबे, राम दयाल पांडेय, ब्रजेनद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











