HomeVaranasiनैनो टेक्नोलॉजी व नैनो उर्वरक का है यह युग: अवधेश

नैनो टेक्नोलॉजी व नैनो उर्वरक का है यह युग: अवधेश

नैनो टेक्नोलॉजी व नैनो उर्वरक का है यह युग: अवधेश

अश्विनी सिंह चौहान/अतुल राय
राजा तालाब, वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड की परमँदापुर सहकारी समिति का निरीक्षण एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित क्षेत्रीय किसानों को संबोधित करते हुए एडीओ सहकारिता ने कहा कि नैनो यूरिया और डीएपी किसानों के स्वर्णिम भविष्य का आईना हैं। यह युग ही नैनो टेक्नोलॉजी का है। एडीओ सहकारिता ने निरीक्षण मे सचिव ऋषि सिंह से समिति की कैशबुक, बैलेंस शीट, स्टाक वितरण की जानकारी ली। आंकिक मदन प्रसाद की अभिरक्षा में रखे मिनी बैंक के अभिलेखों का अवलोकन किया। मिनी बैंक की प्रशंसा करते हुए अवधेश सिंह ने कहा कि सचिव और कर्मचारियो की निष्ठा और ईमानदारी से मिनी बैक में लगभग साढ़े 6 करोड़ रूपए की धनराशि जमा है तथा परमंदापुर बीपैक्स का मिनी बैंक जनपद के सशक्त मिनी बैंकों में शुमार है। एडीओ सहकारिता ने सचिव ऋषि सिंह को निर्देशित किया कि समिति के विशिष्ट आडिट रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में पूर्व सचिव जयवीर सिंह को नोटिस देकर आपत्ति का परिपालन सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के दौरान सचिव ऋषि कुमार सिंह, मदन प्रसाद, रामचरन, विजयी इत्यादि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read