सीएमओ के औचक निरीक्षण से परेशान दिखे स्वास्थ्य कर्मचारी
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। तहसील धनघटा में मुख्य चिकित्साधिकारी औचक निरीक्षण करने जैसे ही सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे, वहां पर मौजूद कर्मचारियों की नीद उड़ गई। जब बारी बारी से एक एक कर सवाल पूछे तो सहमे हुए जबाब देते दिखे। साफ सफाई का जायजा लेते हुए मौजूद मरीजों से अस्पताल में मौजूद सारी सुविधाएं सही रूप से मिल रही है आदि के बारे में पूछा तो लोगों ने कहा कि साहब मिल तो रही है परन्तु जांच और कुछ महत्वपूर्ण दवा के लिए बाहर भेजा जाता है। वहीं जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने सारी सुविधाओं का निरीक्षण किया तो वहां के साफ सफाई से संतुष्ट हुए। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टर की संख्या बढ़ाने के लिए कहे। साथ ही साथ स्वास्थ मेला के बारे में भी जानकारी लिया तो स्वास्थ मेले से मरीजों को हो रहे लाभ से संतुष्ट हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर के डॉक्टर की लापरवाही से ड्यूटी करने की बात पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यवाही करने की बात कही। सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों पर स्वास्थ मेले का जायजा लिया जिसमें औराडाड़, जगदीशपुर, मलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुख्य रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















