ज्वाइंट बीडीओ ने निर्माणाधीन खाद्यान्न भण्डारण केन्द्र का किया निरीक्षण
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य के निर्देश पर ज्वाइंट बीडीओ बीपी वर्मा ने ग्राम पंचायत अहिरौली में मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन खाद्यान्न भण्डारण केन्द्र का निरीक्षण किया। उनके साथ अवर अभियंता विनोद शर्मा तथा एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह मौजूद रहे। मौके पर शटरिंग का कार्य चलता पाया गया। वहीं सेक्रेटरी जयप्रकाश तथा तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव ने 7 नवम्बर तक भवन की छत पड़ जाने की उम्मीद जताई। ज्वाइंट बीडीओ ने सेक्रेटरी जय प्रकाश और ग्राम प्रधान खरपत्तू यादव को कड़े निर्देश दिया कि जनहित की परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराना सामूहिक जिम्मेदारी है जो शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवर अभियन्ता विनोद शर्मा के अनुसार भंडारण केन्द्र की अनुमानित लागत 7.19 लाख रूपए है। इसके बन जाने से खाद्यान्न के भंडारण और वितरण में सहूलियत होगी। मानक एवं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता विनोद शर्मा, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, सेक्रेटरी जयप्रकाश, ग्राम प्रधान खरपत्तू यादव, तकनीकी सहायक ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















