बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कम्प
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिले उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को बम जैसी गोलाकार वस्तु दिखाई दी। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद रेलवे स्टेशन का है। ग्रामीणों के मुताबिक सफेदाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक सुनसान जगह पर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध वस्तु गोलाकार थी और उनसे टिक-टिक की आवाज आ रही थी। इस बात की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आवाजाही बंद कर दी गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया। बम निरोधक टीम ने संदिग्ध वस्तुओं को अपने कब्जे में लिया। टीम इस बात की जानकारी में जुटी हुई है कि संदिग्ध वस्तु बम है या कुछ और। अधिकारियों ने बताया है कि जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि यह संदिग्ध वस्तुएं क्या है। नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद इलाके में रेलवे ट्रैक से कुछ दूर सुनसान जगह पर गांव वालों को कुछ संदिग्ध वस्तुए दिखाई दी। बताया जा रहा है कि इन वस्तुओं में घड़ी लगी हुई थी और टिक-टिक की आवाज आ रही थी। इन वस्तुओं को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत 112 पर इसकी सूचना दी। संदिग्ध वस्तुओं की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आवाजाही बंद कर दी। मौके पर फायर ब्रिगेड और बम निरोधक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने संदिग्ध वस्तुओं को अपने कब्जे में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















