एम्बुलेंस मामले में इनामिया अपराधी गिरफ्तार
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। एम्बुलेंस प्रकरण में मुख्तार अंसारी गैंग के गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अपराधी कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा एम्बुलेंस प्रकरण में मुख्तार अंसारी गैंग के गैंगस्टर एक्ट में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधी मो0 शाहिद पुत्र स्व0 कुर्बान निवासी मो0 मंगल बाजार पुरानी कचहरी युसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है। शाहिद को हिन्द अस्पताल गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















