Homeबाराबंकीवाहन चोर गिरोह के पास से दस मोटरसाइकिलें बरामद

वाहन चोर गिरोह के पास से दस मोटरसाइकिलें बरामद

वाहन चोर गिरोह के पास से दस मोटरसाइकिलें बरामद

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। कोठी थाना पुलिस द्वारा दो शातिर आटोलिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचा व चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस टीम द्वारा भानमऊ, गंगागंज रोड पर चेकिंग के दौरान 02 शातिर आटोलिफ्टरों अमर सिंह गौतम व मोहम्मद जफर उर्फ सोनू गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के पास से एक 12 बोर देशी तमंचा एक 32 बोर देशी तमंचा व चोरी की 10 मोटर साइकिलें बरामद की गई है। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्तों का एक गिरोह है जो जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुरानी मोटर साइकिलों में मास्टर चाभी से लाक खोलकर गाड़ी की चोरी करते है। चोरी की मोटरसाइकिलें इकट्ठा होने पर भोले-भाले लोगों को 15-20 हजार रूपये में बेच देते हैं। बरामद मोटरसाइकिलों में से थाना कोठी से 3 मोटरसाइकिल, थाना जैदपुर 4 मोटरसाइकिल, थाना कोतवाली नगर 03 मोटरसाइकिल इनके द्वारा चुराया गया था। मौके से फरार अभियुक्त के एक साथी अबू सहमा की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read