HomeFirozabadबंद घर की कुण्डी काटकर लाखों की चोरी

बंद घर की कुण्डी काटकर लाखों की चोरी

बंद घर की कुण्डी काटकर लाखों की चोरी

दूसरे घर में सो रहा था परिवार
सुबह आंख खुली तो बिखरा मिला सामान
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। जनपद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में बंद घर के दरवाजे की कुंडी काटकर चोर लाखों रुपए के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब आंख खुली तब इस घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित परिवार का रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शहर के थाना रामगढ़ क्षेत्र के मंसूरीगंज निवासी हसमुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन मजदूरी करते हैं। उनका आमने-सामने दो मकान हैं। गुरुवार रात्रि पूरा परिवार दूसरे मकान में सो रहा था जबकि एक मकान का बाहर से ताला लगा हुआ था। रात्रि को किसी समय चोर बंद मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। जहां से वह सामान चोरी करके ले गए हैं।

घर में चोरी होने की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब परिजन घर का ताला खोलने के लिए पहुंचे। ताला बाहर टूटा हुआ पड़ा था। अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। कमरे में चारों ओर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और बक्शों में रखा सामान गायब था। मकान स्वामी महिला नसरीन बेगम का कहना है कि उनके घर का सारा जेवर और नगदी उसी घर में रखी हुई थी। पीड़ित के मुताबिक चोर उनके घर से 2 सोने की चेन, 1 जोड़ी झुमकी सोने की, 2 मंगल सूत्र सोने के, 1 जोड़ी झाले सोने के, 9 अंगूठी सोने की, 250 ग्राम तोड़ियां चांदी की, 2 जोड़ी बिछिया चांदी के और करीब 95000 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए हैं। महिला का रोकृरोकर बुरा हाल था। चोरी की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। इस मामले में थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपने सामान की व्यक्ति को स्वयं सुरक्षा करनी चाहिए। जब एक घर में कीमती सामान रखा हुआ है तो उसे खाली नहीं छोड़ना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read