सर्विस रोड खस्ता, आये दिन होते हादसे
बनवारी लाल कुशबाह
फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद नगर क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरी चौराहे से लेकर एचकेएच गेस्ट हाउस तक सर्विस रोड की हालत खस्ता हो गई है। पानी निकासी न होने से बारिस का पानी और नालों का पानी सड़क पर भर जाता है। जिसके कारण सर्विस रोड पूरी तरह उखड़ गई है। गड्ढे होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को नगर के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यदि आप शिकोहाबाद आ रहे हैं तो जरा संभल के, क्योंकि हाइवे के सर्विस रोड में इतने गहरे गड्ढे हो गये हैं कि वाहन आए दिन पलटते रहते हैं। बारिश के मौसम में यह घटनाएं ज्यादा बढ़ जाती है।
पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और चालक को अंदाजा भी नहीं हो पाता है। यह स्थिति देखी जाये तो वैसे मैनपुरी चौराहे से लेकर एच के एच गेस्ट हाउस तक देखने को मिलेगी। अब सवाल यह उठता है कि इसको बनवाने के लिए कई बार व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन दिए मगर आज तक कोई सुनवाई क्यों नहीं हुई। क्या प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार है। यहां तक कि पूर्व में जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी सर्विस रोड को नहीं बनवाया गया केवल रिपेयरिंग कर इतिश्री कर दी गई थी। शुक्रवार को भी एक बार फिर से शिकोहाबाद के समाजसेवी, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने उपजिलाधिकारी शिव ध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रशासन से मांग की जल्द ही सर्विस रोड का निर्माण कार्य कराया जाय जिससे वहां रह रहे लोगों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अब देखना होगा कि आखिर कब तक इस सर्विस रोड पर बनवाने का काम शुरू हो जायेगा, यह तो आगे आना वाला वक्त ही बताएगा। ज्ञापन देने वालों में अतुल सिकेरा, राजेश गुप्ता, मनोज शर्मा, विजेंद्र सिंह राना, मुकेश गौड़, संजीव कुमार, अनिल कुमार के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















