HomeBiharदलित महिला के घर में घुसकर दबंगों ने दिखायी दबंगई

दलित महिला के घर में घुसकर दबंगों ने दिखायी दबंगई

दलित महिला के घर में घुसकर दबंगों ने दिखायी दबंगई

राकेश कुमार
हिसुआ, नवादा (बिहार)। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 के डीह मुहल्ला में एक दलित महिला के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट एवं छिनछोर किया। इतना हीं नहीं हथियार का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत नियत से घर के महिलाओं के साथ जोर- जबरदस्ती भी किया गया है। उक्त बातों की लिखित शिकायत दलित महिला मालती देवी ने हिसुआ थाना से किया है। पीड़ित महिला मालती देवी पति मदन चौधरी ने हिसुआ थाना में दिए आवेदन में कहा है कि रविवार की शाम को हिसुआ डीह निवासी राजेश कुमार, सुबोध कुमार एवं अजीत कुमार तीनों पिता दामोदर साव अपने एक सहयोगी शंकर सिंह पिता सुदामा सिंह ग्राम झिकरूआ थाना नरहट निवासी के साथ घर में घुस गया और लाठी- डण्डे से सबको मारने लगा। महिला ने कहा कि घर में कोई मर्द नहीं था, सिर्फ मैं, मेरी बेटी और बहू थी। गलत नियत से बेटी- बहू को बाल पकड़कर पटक दिया। मारपीट और हल्ला सुनकर मेरा बेटा संजय चौधरी एवं भतीजा बबलू चौधरी एवं पिंटू चौधरी दौड़ा तो सभी भागने लगे।राजेश कुमार गले से सोने की चेन और घर से 12 हजार 500 रुपये नगद ले भागा। वहीं शंकर सिंह हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। हमें जाति सूचक गाली भी दिया और जमीन हड़प लेने की बात कहा। सुबोध कुमार थाना में सूचना करने पर जान से मारने की बात कहा। महिला ने थाने में आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा का गुहार लगाया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read