बुराई पर अच्छाई की जीत जिसे कहा जाता है विजयदशमी
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। पूरे देश भर में मनाया जाता है विजयदशमी का त्योहार। इस दिन अच्छाई की हुई थी जीत और बुराई की हुई हार जिसको लेकर मनाया जाता है दशहरा और किया जाता है। रावण का वध जिसको एक पुतला बनाकर रूपरेखा दी जाती है और पुरुषोत्तम श्रीराम के द्वारा किया जाता है। हर साल अहंकारी रावण का पुतला दहन फिरोजाबाद की बड़ी रामलीला वर्षो से होती चली आ रही रामलीला हर साल की जाती है। रामलीला में राम बारात के साथ ही दशहरे वाले दिन यह भी लोगों को दिखाया जाता है कि बुराई करने वाले का अंत कैसे श्रीराम द्वारा किया जाता है? अंत हर साल की तरह रावण का पुतला बनाकर इस साल भी रावण दहन किया गया। रामलीला में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क व अलर्ट रहा। रावण दहन के दौरान एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार, थाना प्रभारी उत्तर थाना प्रभारी रामगढ़, फायर ब्रिगेड पुलिस सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















