3 के लिये 11 किमी का लगाना पड़ता है चक्कर
कच्चा मार्ग पक्का कराने की हुई मांग
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। आजादी से लेकर अब तक गांव पीपरिया से थाना नगला सिंघी की दूरी तीन किमी कच्चा मार्ग है। ग्रामीणों के तमाम प्रयास के बाबजूद भी मार्ग पक्का नहीं बनपाया हैं रेतीला कच्चा व खराब रास्ता की बजह से क्षेत्रवासियों काे थाना नगला सिंघी आने के लिए 10 से 11 किमी घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीण प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग करते थक चुके हैं किन्तु प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जिलाधिकारी से मार्ग पक्का कराने की मांग की है। मालूम हो कि गांव पीपरिया से थाना नगला सिंघी की दूरी महज 3 किमी दूर है। यदि क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना घट जाती है तो कच्चा गड्ढा युक्त रास्ता होने के कारण क्षेत्रवासी 11 किमी की दूरी की तय करके फरियाद लेकर थाना नगला सिंघी पहुँचते हैं। घटनास्थल पर पुलिस को आने में भी वक़्त लगता है तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर निकल चुके होते हैं। वहीं नियामतपुर राजकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाली छत्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्कूल आने जाने वाली छात्राओं काे रेतीले रास्ता व बरसात के मौसम में कीचड़ से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क निर्माण काे लेकर प्रशासन को भी कई बार आवेदन देकर अवगत करा दिया एवं सीएम हेल्पलाइन पर भी समस्या दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हा़े पा रही है जिससे ग्रामीणों काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल धनगर को भी समस्या से अवगत कराया गया है किन्तु उन्होंने भी वन विभाग की जमीन होने का हवाला देकर पल्ला झाड लिया कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फिरोजाबाद से गांव पीपरिया से थाना नगला सिंघी तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। मांग करने वालों में मूलचंद, भूरी सिंह, चंद्र प्रकाश, राम गोपाल बघेल पूर्व प्रधान, कालीचरन वर्मा, रामदत्त, करन सिंह, हरिओम प्रधान, संतकुमार धाकरे, ब्रजमोहन सिंह, रिंकू धाकरे, चंद्रभान, कल्यान सिंह आदि प्रमुख हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















