HomeFirozabadआल इण्डिया किसान यूनियन ने पीड़ितों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

आल इण्डिया किसान यूनियन ने पीड़ितों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

आल इण्डिया किसान यूनियन ने पीड़ितों की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में बीते 25 अक्टूबर को पीड़ित राजेश कुमार पुत्र स्व. नाथूराम निवासी नगला पान सहाय मौजा टापा खुर्द तहसील व जिला फिरोजाबाद फर्जी तरीके से कराए गए बैनामा के संबंध में ऑल इंडिया किसान यूनियन के साथ जिलाधिकारी से मिले और किसान राजेश कुमार की समस्या के संबंध में ऑल इंडिया किसान यूनियन ने एडीएम सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपे| बताया गया कि कृषि भूमि खाता संख्या 349 के गाटा संख्या 366 रकबा 3.082 हेक्टर के 1/6 भाग स्थित मौजा टापा खुर्द तहसील व जिला फिरोजाबाद का मालिक काबिज व दाखिलकार है| राजेश कुमार ने बताया कि कप्तान सिंह राजपूत पुत्र नाथू सिंह राजपूत निवासी 3/114 सुहाग नगर शहर व जिला फिरोजाबाद में उक्त भूमि को खरीदने का सौदा 1 करोड 10 लाख रुपए में करके 26 सितंबर 2018 को इकरारनामा रजिस्ट्री करने के बहाने से फिरोजाबाद तहसील बुलाया और बहला—फुसलाकर कर शराब पिलाकर अस्वस्थ व अचेतन अवस्था में उपरोक्त भूमि का बैनामा कप्तान सिंह ने स्वयं व अपने पुत्र मोहित राजपूत व नमन राजपूत के नाम में कर लिया इकरारनामा की सौदा पक्की करने के लिए उन्होंने केवल प्रार्थी को उक्त लिखा पड़ी से पूर्व ₹25000 रूपए दिनांक 15 सितंबर 2018 को व ₹80000 दिनांक 25 सितंबर 2018 को खाते में डाले थे तथा दिनांक 3 अक्टूबर 2018 को 90 हजार रुपए पुनः प्रार्थी के खाते में डालें इस प्रकार केवल 17 लाख 25000 रुपए ही प्रार्थी को अदा किए गए तथा धोखे से इकरारनामा बढ़ाकर पूरी संपत्ति 5 किताब बैनामा के जरिए अपने नाम कर ली। जानकारी होने पर प्रार्थी ने उपरोक्त पांचों बैनामों को निरस्त करने का मूल बाद संख्या 1223 सन 2018 माननीय सिविल कोर्ट में दाखिल किया जो इस समय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी 1 फिरोजाबाद में लंबित है। उपरोक्त संपत्ति पर आरंभ से ही कब्जा व दखल राजेश का है जिसे विपक्षी का कप्तान सिंह व उसके पुत्र मोहित राजपूत व नवीन राजपूत प्राप्त करने के लिए मौके पर आकर कोशिश करते रहते हैं जिससे संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो जाती है क्योंकि मामला न्यायालय में विचारधिन है। राजेश कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति में न्यायालय के निर्णय हो जाने तक लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उपरोक्त विपक्षीगढ़ को प्राप्ति के कब्जा व दखल में हस्तक्षेप करने तथा मौके की स्थिति में परिवर्तन करने से रोका जाना आवश्यक है। इस दौरान पीड़ित के साथ भारी मात्रा में स्त्री पुरुष और बच्चो के साथ ऑल इंडिया किसान यूनियन की पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read