पीड़िता ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के भेलूपुर थाने पर हमेशा कार्यवाही को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। ताजा मामला भेलूपुर के बजरडीहा चौकी का प्रकाश में आ रहा है। आरोप है कि खुर्शीद बानो पत्नी शमशाद ने अब्दुल कयूम पुत्र मोहम्मद को पावर लूम लगाने के लिए 127500 रुपए दिया। कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रार्थिनी ने अब्दुल कयूम से पावरलूम मशीन के बारे में पूछा तो अब्दुल कयूम इधर-उधर बातों में घूमने लगा। फिर प्रार्थिनी ने अपना पैसा वापस मांगा तो अब्दुल कयूम ने 70000 रूपये एक सप्ताह के अंदर लौटने का वादा किया जिस पर चौकी प्रभारी ने सुलह समझौता करवा दिया लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब्दुल कलाम ने खुर्शीद का पैसा वापस नहीं करवाया। इस प्रकरण में भेलूपुर पुलिस ने उदासीनता की हद पार कर दी जिससे थक हारकर आज पीड़िता ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















