निराश्रित गौवंशों के लिये संचालित होगा 60 दिवसीय विशेष संरक्षण अभियान

निराश्रित गौवंशों के लिये संचालित होगा 60 दिवसीय विशेष संरक्षण अभियान

अब्दुल शाहिद
बहराइच। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 1 नवम्बर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 दिन का 60 दिवसीय निराश्रित गौवंश संरक्षण विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये है शासन के निर्देेश के क्रम में बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट से मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने शासन द्वारा नामित देवी पाटन मण्डल के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गुप्ता, अपर जिलाधिकारी गौरव निरंजन श्रीवास्तव व अन्य के साथ कैटल कैचर एवं अन्य सम्बन्धित वाहनो के दस्ते को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बद्री नाथ त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में निराश्रित गौवंशों को राजस्व, विकास, नगर विकास, पशु पालन, पंचायती राज विभागों एवं गृह विभाग के सहयोग से पकड़कर गौआश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जायेगा। पूर्व से संचालित गौ आश्रय स्थलों की क्षमता वृद्धि, प्रस्तावित एवं निमार्णधीन अस्थाई एवं बृहद गौ आश्रय स्थलों का संचालन शुरू करवाते हुए उनमें भी गौवंशो का संरक्षण किया जाना है। संरक्षण अवधि के दौरान सभी विकास खण्ड स्तर पर राजस्व, विकास, नगर विकास, पशु पालन, पंचायती राज विभागों एवं गृह विभागों की टीम जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में कार्य करेंगी। जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गौवंश संरक्षण विशेष अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी। नगरीय क्षेत्रों में अभियान की समीक्षा अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। अभियान के प्रथम चरण में जनपद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय व राज्य मार्गाें बहुतायत से निराश्रित गौवंश पाये जाने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर संरक्षण अभियान संचालित किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA