पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों की प्रशिक्षण व्यवस्था का लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने आरक्षियों के आवासीय बैरकों, भोजनालय की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का स्थलीय अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित स्टाफ को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। सभी आरक्षियों को उत्कृष्ट, अनुशासित व जनोन्मुखी पुलिसकर्मी के रूप में विकसित किया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















