HomeFirozabadसपाइयों ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

सपाइयों ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

सपाइयों ने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद के श्री कृष्णा एसोसिएट पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिशन-24 की जीत का संकल्प लिया। पूर्व छात्रसभा अध्यक्ष सोनू बघेल को सपा व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में सपाइयों ने माल्यार्पण कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान चेतन बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जी जान से जुटना होगा। प्रदेश की वर्तमान सरकार में सर्वाधिक उत्पीड़न व्यापारियों को झेलना पड़ा है। व्यापारी भाजपा सरकार में परेशान हैं। भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। यही वजह समाजवादी पार्टी की जीत की होगी। विगत सपा की सरकार में प्रदेश में प्रत्येक वर्ग का पूरी तरह से ध्यान रखा गया। इस मौके पर चेतन बघेल, संतोष यादव, जुगेंद्र यादव, बदन सिंह शर्मा, मनीष बघेल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read