गुरु रूपी कुम्हार व्यक्ति को इंसानियत के सांचे में ढाल देता है: मसीह उद्दीन
सुनील कुमार
नवादा, (बिहार)। गुरू महाराज (मुर्शिद ए कामिल) एक ऐसा मेंटर है जो व्यक्ति को तप, त्याग, चरित्र और मानव सेवा जैसे गुणों से सुगंधित कर देता है।
समाजसेवी मसीह उद्दीन ने नरहट प्रखंड के गौसपुर में स्थित संत निरंकारी केंद्र में आयोजित निरंकारी संगत को सम्बोधित करते हुए यह उदगार ब्यक्त किए। उन्हों ने कहा कि वैदिक एवं इस्लामी ग्रंथों में ईश्वर को निराकार वर्णित किया गया है और उस निराकार से भयभीत रहकर, झूठ से बचकर और लोगों के दिल को दुखाने से परहेज़ करके मनुष्य उसकी निकटता प्राप्त कर सकता है।मुर्शिद ए कामिल (गुरू महाराज) मनुष्य को उस निरंकार से जोड़ देता है और उसकी रज़ा के साथ सादगी और आचरण के साथ जीवनयापन की कला सिखा कर उसे एक आदर्श और चरित्रवान मानव के रूप में ढाल देता है। संत निरंकारी केंद्र के स्थानीय मुखी बिनोद कुमार साव ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और संत निरंकारी मिशन से संबंधित पुस्तकें भेंट की। मौक़े पर पूर्व मुखिया हामिद अंसारी, पत्रकार बिजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि अली अकबर ‘चुन्नू’, कलीम अंसारी, शब्बीर अंसारी, डा. रामचन्द्र प्रसाद, वाल्मीकि ठाकुर, जानकी चौधरी तथा राजाराम राजबंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















