Homeप्रतापगढ़सांसद ने मां ज्वाला देवी द्वार का किया शिलान्यास

सांसद ने मां ज्वाला देवी द्वार का किया शिलान्यास

सांसद ने मां ज्वाला देवी द्वार का किया शिलान्यास

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। नगर पंचायत मानिकपुर में सुप्रसिद्ध धाम मां ज्वाला देवी का मंदिर है जहां पर जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जनपदों से लोग मां गंगा एवं मां ज्वाला देवी के दर्शन हेतु आते रहते हैं नगर पंचायत मानिकपुर के लोग कई वर्षों से मां ज्वाला देवी मंदिर के प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर गेट बनाने की मांग कर रहे थे। रविवार को कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने नवरात्रि के प्रथम दिन ही मां ज्वाला देवी गेट का शिलान्यास विधि विधान से पूजन कर किया। सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 20 लाख रुपए की लागत से गेट का निर्माण किया जायेगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुंडा भारत राम, चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू, अधिशाषी अभियंता नगर पंचायत मानिकपुर अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश मोदनवाल, कमलेश सोनकर, विजय यादव, सौरभ शुक्ल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read