पटना में 5 नवम्बर को भीम संसद कार्यक्रम का होगा आयोजन
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। राज्य शिक्षा सेवक तालीमी मरकज संघ की बैठक शोभनाथ मंदिर विवाह मंडप स्थित हिन्दू मैरेज हॉल में संघ के संरक्षक सह जिला अध्यक्ष मुकेश मांझी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जबकि मंच का संचालन रजौली प्रखंड के शिक्षा सेवक मनोज राजबंशी ने किया। बैठक में जिले के सभी प्रखंड के शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के लोगों ने भाग लिए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए लखिसराय जिला के शिक्षा सेवक तालीमी मरकज संघ के जिला अध्यक्ष रामबालक मांझी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा जिला में जीपीएस ऐप्स मोबाईल कैमरा से जो कार्य करने का लेटर निकाला गया है। यह 2018 का मार्गदर्शिका में ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है। शिक्षा सेवकों की उम्र 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष साथ हीं वेतनमान के साथ साथ गैर योजना मद में शामिल करने की बातें कहीं। बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश मांझी ने कहा कि कि आगामी 5 नवम्बर को पटना के वेटनरी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षा सेवक तालीमी मरकज की ओर से जोरों पर तैयारी चलाई जा रही है। इन्होंने यह भी कहा कि माह अगस्त, सितंबर 2023 का बकाया मानदेय एवं बिहार सरकार के द्वारा बढ़ाई गई मानदेय की भुगतान दूर्गा पूजा से पहले करने की मांग जिलाधिकारी से हैं। बैठक में शामिल होने आए जदयू के प्रदेश महासचिव जिवनलाल चन्द्रबंशी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा शिक्षा सेवक तालीमी मरकज, एवं विकास मित्र को बहाल करने का काम किया है।आप सभी लोग भीम संसद कार्यक्रम को पटना के वेटनरी काॅलेज में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का काम करेंगे।बैठक में विकाश मांझी, लक्ष्मी राजवंशी, कौशल्या कुमारी,बबीता कुमारी, ईन्दु कुमारी,मो0 हासिम,मो0 इसमाईल,मो0 शमशाद,बिरजू रजवार, सुरेन्द्र भुंईयां,बसंत मांझी, सुरेश राजबंशी, सीताराम राजबंशी,दशरथ मांझी, सुखबीर राम के आलावे गणेश मांझी, एवं जनक मांझी सहित काफी संख्या में शिक्षा सेवक तालीमी मरकज के मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















