Homeउन्नावविधायक ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिये बस किया रवाना

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिये बस किया रवाना

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिये बस किया रवाना

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। सफीपुर कस्बे से राजधानी मुख्यालय तक आने जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर उनकी सुगमता के लिए क्षेत्रीय विधायक के आग्रह पर परिवहन विभाग के मंत्री द्वारा नई बस उपलब्ध करा दी गई जिसको हरी झंडी दिखा विधायक ने लखनऊ के लिए रवाना किया। सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर अतिरिक्त नई बस सेवा का शुभारंभ किया। अब तक सफीपुर से लखनऊ के लिए केवल एक बस चलती थी। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। विशेषकर मरीजों और नौकरी पेशा लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए विधायक ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से चर्चा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में और परिवहन सुविधाएं बढ़ेंगी। विधायक ने कहा कि वे जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read