व्यापारियों के हितों का रखा जायेगा ध्यान: वेद गुप्ता

व्यापारियों के हितों का रखा जायेगा ध्यान: वेद गुप्ता

व्यापारियों ने सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन, विधायक ने समाधान का दिया आश्वासन
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। अयोध्या धाम के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से मिलकर अपनी समस्याओं को लेकर 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक माल ढुलाई पर लगे यातायात प्रतिबंधों में छूट देने की मांग किया। साथ ही बताया कि पूर्व में इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आदेश भी जारी किया गया था।व्यापारियों ने दूसरी मांग श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लता चौक से टेढ़ी बाजार तक चलने वाले आस्था रथ को पूरे रामपथ पर संचालित करने की बात कही। तीसरी मांग के अंतर्गत अयोध्या धाम क्षेत्र में स्थित होटल व होम स्टे में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को अंदर तक आने की अनुमति देने की अपील की गई।
विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यापारियों के हितों के बीच संतुलन बनाते हुए समुचित व्यवस्था की जाएगी। आश्वासन दिया कि व्यापारिक गतिविधियों को बाधित किए बिना सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के दिशा-निर्देशों में आवश्यक संशोधन पर विचार किया जाएगा। वह इस संबंध में जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से शीघ्र वार्ता कर रात्रिकालीन माल ढुलाई में छूट, आस्था रथ संचालन का विस्तार और श्रद्धालुओं के वाहनों को प्रवेश की अनुमति देने जैसे विषयों पर सकारात्मक निर्णय हेतु प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में पंकज गुप्ता, अनिल मौर्य, विनोद पाठक, बृज किशोर गुप्ता, अचल गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA