बिना पंजीयन संचालित आशा हॉस्पिटल कराया गया बन्द

बिना पंजीयन संचालित आशा हॉस्पिटल कराया गया बन्द

अस्पताल बन्द कराने के साथ ही सीएमओ ने मुकदमा दर्ज कराने का दिया निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/विजय जायसवाल
पिंडरा, वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के नयेपुर बिना पंजीयन संचालित आशा हॉस्पिटल को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य एवं वाराणसी जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बंद कराया गया। बिना पंजीयन कराए ही नयेपुर फुलपुर में आशा चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा था जिसमें एक मरीज को भर्ती कर आयुष्मान कार्ड पर इलाज किए जाने की झूठी सूचना देकर धनराशि लेकर इलाज किये जाने की सूचना मिलते ही चिकित्सालय को बंद करा दिया गया है तथा संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि सुरेंद्र वनवासी के द्वारा अपने पिता की तबीयत खराब होने पर नयेपुर स्थित आशा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आयुष्मान कार्ड पर इलाज करने की जानकारी चिकित्सालय द्वारा दी गई परंतु इलाज के लिए धनराशि ली गई। इसकी शिकायत जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना से की गई। उनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बसनी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर मुहम्मद को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बिना पंजीयन कराये ही चिकित्सालय संचालन करने पर थाना फूलपुर को विधि कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शेर मुहम्मद एवं कठिराव चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सिंह की उपस्थिति में चिकित्सालय को बंद करा दिया गया तथा सुरेन्द्र बनवासी द्वारा दी गई धनराशि भी वापस कराई गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA