Homeरायबरेलीतथाकथित भाजपा नेताओं की दबंगई से जिले में दागदार हो रही सत्ताधारी...

तथाकथित भाजपा नेताओं की दबंगई से जिले में दागदार हो रही सत्ताधारी पार्टी की छवि

तथाकथित भाजपा नेताओं की दबंगई से जिले में दागदार हो रही सत्ताधारी पार्टी की छवि

आये दिन सत्ता की हनक में दबंगई के वीडियो हो रहे वायरल, खुलेआम करते हैं गुण्डई
भाजपा नेताओं की दो अलग-अलग दबंगई के वायरल हुये वीडियो
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले में इन दिनों सत्ता पक्ष से जुड़े छोटे नेताओं की दबंगई चरम पर है। कुछ बीजेपी के तथाकथित नेताओं की दबंग कार्यशैली से जिले में भगवाधारी बीजेपी पार्टी की छवि धूमिल होती जा रही है। बताते चलें की जिले के अंदर दो दिन में दो ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिन्हें सत्ता पक्ष से जुड़ा बताया जा रहा है। पहला वीडियो सुपर मार्केट में खालसा चौक का है जहां स्कार्पियो सवार ने एक ई रिक्शा चालक को जमकर धुना है।

स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट के चारों ओर भाजपा के झंडे वाले रंग से बॉर्डर बना है। उस मामले की पुलिस छानबीन में ही जुटी ही थी कि आज एक और वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में कुछ दबंग लोहे की रॉड, बेल्ट और दूसरे घातक हथियारों से सरेआम पिटाई कर रहे हैं। यह वीडियो भी शहर कोतवाली थाना इलाके के नेहरू नगर के पास का है। दबंगई कर रहे लोगों में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य शेर बहादुर और उनके गुर्गे नज़र आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शेर बहादुर सिंह के आवासों पर छापेमारी शुरू कर दी है। कोतवाल संजय त्यागी के मुताबिक मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हो कुछ भी यदि ऐसे तथाकथित नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया तो चुनाव पर कुप्रभाव पड़ने से कोई नहीं रोक सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read