Homeरायबरेलीसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव

सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरा बाजार के पास की है घटना
मौके पर पहुंचे एएसपी व फोरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरा बाजार के पास एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी पर लटककर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया जिसकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सीओ सिटी वंदना सिंह शहर कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी और फॉरेंसिक जांच की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। पूरा मामला शहर के गोरा बाजार के पास रहने वाले सिराज के यहां का है।

जहां पर उनकी बेटी द्वारा शाम के समय फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी गई। सूचना कोतवाली को दी गई मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए फॉरेंसिक जांच टीम पहुंच गई और जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि परिजनों का कहना है कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल जो भी तथ्य है, उस पर फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read