Homeफतेहपुरखागा कोतवाल ने व्यापारियों व नगरवासियों के साथ की बैठक

खागा कोतवाल ने व्यापारियों व नगरवासियों के साथ की बैठक

खागा कोतवाल ने व्यापारियों व नगरवासियों के साथ की बैठक

नगर को जाम से निजात दिलाने के लिये बनाया जायेगा मास्टर प्लान: कोतवाल
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। खागा कोतवाल ने व्यापारियों व नगरवासियों के साथ बैठक किया। इस मौके पर कोतवाल आरके चतुर्वेदी ने सर्दी के मौसम को देखते हुए व्यापारियों वा नगरवासियों से अपने अपने घरों के सामने एक एक बल्ब जरूर जलाने के लिए कहा,और साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि अगर किसी भी व्यापारियों कोई भी समस्या होती है तो सीधे तौर पर मुझसे मिल सकते हैं, उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार चतुर्वेदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब से चतुर्वेदी जी आएं हैं उनकी कार्यशैली से आराजकतत्त्वों में भय का माहौल बना हुआ है,लेकिन फिर भी हम सभी को सचेत रहते हुए प्रशासन का सहयोग करना होगा और अपने अपने घरों वा दुकानों में एक एक बल्ब जरूर जलाएं क्योंकि ठंड में अराजकतत्व सक्रिय हो जाते हैं। कोहरे के वजह से दूर के लोग दिखते नहीं, बल्ब के जलने से अराजक तत्वों में भय रहेगा और चोरी आदि की घटनाएं कम होगी।

इस अवसर पर व्यापार मंडल खागा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी, महामंत्री अतुल साहू ने नगर लगने वाले जाम की समस्या को भी उठाया,जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शीघ्र ही नगर के बड़े स्कूल वालों, ई रिक्शा वालों की एक बैठक बुलाकर नगर को जाम से निजात दिलाने हेतु मास्टर प्लान बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल खागा के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष माया शिवहरे, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज जी, कमलेश बाजपेई, केमिस्ट एंड ड्रेगिस्ट के जिला महामंत्री राजेश सोनी, खागा के अध्यक्ष अनिल साहू, बबलू त्रिवेदी, मनोज शुक्ल, धीरज मोदनवाल, जनार्दन त्रिपाठी, धीरज मोदनवाल, सुभाष सोनी, डाक्टर शमीम अहमद, डाक्टर आरसी राय, बेबी केशवानी, गीता मोदनवाल, राजकली पासवान, रूबी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read