हरे रामा हरे कृष्णा से गूंजा गारोबिगहा बेलदरिया
विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। गारोबिगहा बेलदरिया गांव में सोमवार को सुख शांति के लिए 24 घण्टे का अखण्ड कीर्तन पाठ शुरू किया गया है। अखण्ड कीर्तन को लेकर गांव में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अध्यक्ष चतुरानन्द चौहान ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी गांव में सुख शांति समृद्धि के लिए 24 घण्टे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। श्रद्धालु द्वारा हरे रामा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे के जय घोष से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। पुजारी बलराम चौहान और अखण्ड का पूजा पाठ का अनुष्ठान विद्वान ब्राह्मण सुधीर पांडेय द्वारा कराया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










