HomeGhazipurशक्ति माता का भव्य मंदिर बना आस्था का केंद्र

शक्ति माता का भव्य मंदिर बना आस्था का केंद्र

शक्ति माता का भव्य मंदिर बना आस्था का केंद्र

चकेरी धाम पर अन्य जिलों और राज्यों से दर्शन को आते हैं श्रद्धालु
उग्रसेन सिंह
रामपुरमाँझा, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के चकेरी उपरवार गाँव में गंगा के तट पर स्थित प्रसिद्ध चकेरी धाम आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र है। ऐसी मान्यता है जो भी श्रद्धालु मत्था टेककर पूजन-अर्चन करते हैं उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। यहां पर हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। लेकिन नवरात्र में गैर जिले व राज्य के श्रद्धालु भी आते हैं।

पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित कराकर भव्य रूप दिया जा सकता है। मां गंगा के किनारे होने से धाम का विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष नवरात्र व श्रावण मास में दर्शन करने के लिए भीड़ लगती है। रामनवमी को मेला लगता है। बगल में राम, लक्ष्मण, मां सीता सहित हनुमान का प्राचीन मंदिर है। यह एक सिद्ध स्थल है। धाम पर पहुंचने पर सुख व शांति का अनुभव होता है। नवरात्र में अखंड दीप जलाए जाते हैं। प्रत्येक दिन शाम में आरती होती है।

बालक दास पुजारी ने बताया कि श्रद्धा व विश्वास से मां के दरबार में मत्था टेकने से मुरादें अवश्य पूरी होती हैं। पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलती है।
पूजा सामग्री विक्रेता सिंटू यादव का कहना है धाम परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। लेकिन गांव में नियुक्त सफाई कर्मचारी धाम की तरफ रुख नहीं करते। ग्राम प्रधान भेजते तो हैं लेकिन सफाई कर्मचारी आते नहीं। मंदिर के महन्थ द्वारा साफ-सफाई करवाया जाता है।

चकेरी धाम पर पहुँचने के लिए:— चोचकपुर-सैदपुर मार्ग से एक किमी दक्षिण व गाजीपुर-वाराणसी मार्ग से पियरी धरवा होते हुए धाम तक पहुंचा जा सकता है। देवकली से करीब पांच किमी दक्षिण गंगा के किनारे धाम स्थित है। जिला मुख्यालय से धाम की दूरी 30 किमी है।

धाम का इतिहास:— प्राचीन मंदिर के समीप गंगा के किनारे महाभारत कालीन एक पोखरा है। जिसमें गंगा का पानी सदैव चक्कर काटता रहता है। उसका गहराई नापने का कई बार प्रयास किया गया परंतु पता नहीं चला। जो भी वस्तु डाली जाती है उसका पता नहीं चलता है। दो दशक पूर्व चकेरी धाम उस समय सुर्खियों मे आया जब महंत संत त्रिवेणी दास महाराज मंदिर का निर्माण कराकर जयपुर से नौ कुन्तल वजन की संगमरमर की भव्य मूर्ति मंगाकर स्थापित किए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read