HomeGhazipurरेलवे ट्रैक पर दर्दनाक अन्त: बुजुर्ग ने कटकर दी जान, पुलिस जांच...

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक अन्त: बुजुर्ग ने कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक अन्त: बुजुर्ग ने कटकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। भुडकुडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गौरा खास गांव के पास दोपहर एक दर्दनाक घटना घटी जब एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति ने मऊ से वाराणसी जा रही कृषक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कटकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक हादसा करीब 12 बजे हुआ।ट्रेन चालक ने तत्काल इसकी सूचना जखनिया स्टेशन मास्टर को दी जिन्होंने आगे भुडकुंडा कोतवाली को सूचित किया। सूचना मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष है। उसने चेकदार शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। उसके पास से एक पॉलिथीन मिली है जिसमें कुछ दवाइयां रखी हुई थीं। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी तस्वीरें संबंधित थानों को भेजी जा चुकी हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण। मृतक की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read