JAUNPUR NEWS : सुलह—समझौते से दो पति—पत्नी हुये एक
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन और सचिव पूर्णकालिक अतिरिक्त जिला जज प्रशांत कुमार की देख—रेख में शबीना प्रति शमशाद में विदाई द्वारा उभय पक्षों को मुकदमा सुलह के आधार पर समाप्त करने हेतु सहमत कर लिया गया।
साथ ही पति पत्नी—एक साथ गये। इसी क्रम में सफिना बानो प्रति रियाज अहमद का भी उभय पक्षों में सुलह के आधार पर निस्तारण हेतु सहमत कर लिया गया। इस अवसर पर मध्यस्थगण संजय उपाध्याय, सुभाष चंद्र यादव, शत्रुघ्न मौर्य, बीना श्रीवास्तव, अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, मुन्ना सिद्दीकी, कार्यालय के कर्मचारी, उभय पक्षकार, विद्वान अधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्रा, धीरेंद्र कुमार, सुनील शुक्ला, सैयद शहंशाह असगर, बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












