HomeGhazipurसंपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त 694 में 41 शिकायतों का किया गया...

संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त 694 में 41 शिकायतों का किया गया निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त 694 में 41 शिकायतों का किया गया निस्तारण

उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 226 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 5 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 694 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 41 शिकायत/प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 5 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 93 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 7 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 76 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 10 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 135 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 6 का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, सरकारी भूमि, ग्राम समाज के भूमि पर अवैध अतिक्रमण को एक अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read