गोलियों से गूंज उठा करंडा: 25 हजार ईनामी गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोलियों से गूंज उठा करंडा: 25 हजार ईनामी गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। शनिवार की देर रात पुलिस और अपराध के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हुई। शातिर गौ-तस्कर और पच्चीस हजार के इनामी बदमाश गोलू यादव को करण्ड़ा थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में गोली मारकर धर दबोचा।उसके कब्जे से देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। करंडा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब जमुआंव गांव के पास बाइक सवार संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तमंचा लहराया और तेज रफ्तार में भागने लगा। सूचना तत्काल कंट्रोल रूम, करण्ड़ा पुलिस और स्वॉट टीम को दी गई। बड़सरा बाईपास पर घेराबंदी कर जैसे ही पुलिस ने उसे रोका, गोलू ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वहीं घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस के अनुसार उसकी पहचान अंतरजनपदीय गौ-तस्कर है जो कई जिलों में वांछित है। गाजीपुर, चन्दौली समेत विभिन्न जनपदों में 9 मुकदमे दर्ज हैं।
उस पर गौवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट के मामले हैं जो कई बार फरार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। उसके पास देशी तमंचा (.315 बोर), एक खोखा, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद हुआ। पुलिस टीम में थाना करण्ड़ा पुलिस, स्वॉट टीम गाजीपुर एवं खिजिरपुर व बड़सरा चौकी पुलिस शामिल रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA