श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बेलवरियां झारखण्डे महादेव धाम

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बेलवरियां झारखण्डे महादेव धाम

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह/कृष्णा सिंह
खानपुर, गाजीपुर। भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर कोड़री (सेमरा) में बेलवरियां झारखण्डे महादेव धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। 4 बजे भोर से श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे। प्रथम सोमवार पर धाम में बाबा का ब्राह्मण संजय दीक्षित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच रुद्राभिषेक किया गया। हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहा। घंटे और घड़ियाल से माहौल धार्मिक होता रहा। कांवरिया श्रद्धालु ने भी बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बाबा और माता पार्वती का दूध और जल से जलाभिषेक किया। इसके बाद अक्षत, पान, सुपारी, रोली, मौली, चंदन, लौंग, इलायची, दूध, दही, शहद, घी, धतूरा, बेलपत्र, कमलगट्टा और फल चढ़ाया। धाम के पुजारी ओम प्रकाश सिंह द्वारा बाबा झारखण्डे महादेव और माता पार्वती की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि क्षेत्र के सिंगारपुर, जबरनपुर, मठसरैया, चाँदपुर, नेवादा, बेलहरी, लौलहा, मौधा, खानपुर में भी स्थित सभी शिवालयों में भी भोर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवालयों में जलाभिषेक को लम्बी कतारे लगी रही। महिलाएं, पुरूष, बच्चे अपने बारी का इंतजार करते रहे। श्रावण मास के पहले सोमवार पर संजय सिंह, कलिका राजभर, शिव राजभर, कृष्णा सिंह ने भी बाबा का जलाभिषेक किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA